Home / Article

Beethoven बज रहा था और पूर्णिया की किराना दुकान online हो रही थी

सृष्टि (Srishti)
Fallback Article Hero
"शब्द समर्पित, गान समर्पित..."

एक चीज कॉमन रहती है, चाहे सुबह के 9 बजे खाने की तैयारी करते हुए किचन में भिन्डी कट रही हो, या आधी रात दो बजे जगते हुए पेपर पर रफ स्केच करते हुए खांचा तैयार करना। मोबाइल पर मद्धम आवाज में बीथोवन की पांचवीं सिम्फनी की आवाज आ रही होती है और बगल में टेबल पर बैठे मयंक जी अलग-अलग कागजों पर पेन्सिल से खांचा बना रहे होते हैं कि अमुक जरूरत के लिए क्या लेआउट रखना है, और अमुक लेआउट के लिए क्या फंक्शन रखने हैं।

हाँ, किचन में भिन्डी काटने और तलने के बीच, बीथोवन की सिम्फनी और किसी निर्जला स्टोर के लिए कस्टम कोडिंग के बीच भला क्या समानता हो सकती है और इन सबका एक साथ जिक्र करने का भला क्या तुक? पहले मुझे भी समझ नहीं आता था! पर क्या कहते हैं न कि संगत से गुण होत है, संगत से गुण जात।

मैं और मयंक दोनों अलग-अलग दिशा में सोचते हैं, लेकिन एक चीज जो मुझे हैरान करती है—उनकी आँखें हर समय, हर चीज में विजुअल डिजाइन की लैंग्वेज स्कैन करती रहती हैं। भले मुझे ये आजतक पूरी तरह समझ नहीं आया कि ये क्या है, कैसे होता है, लेकिन इतना मुझे पता है कि इंटरनेट पर जो डेटा गैप है उसे मैं भी भली-भांति समझने लगी हूँ।

Nirjala Store — बिहार के कोने-कोने में मिलने वाले एक आम, रोजमर्रा की जरूरतों का सामान रखने वाले किराना स्टोर की तरह ही एक अन्य स्टोर। क्या ही होनी चाहिए भला इनके पास वेब पर मौजूद होने के लिए? आखिर जरूरत ही क्या है इसकी?

"दुनिया AI, मशीन-लर्निंग, LLMs तक पहुँच गयी और हमारे यहाँ डिजिटल होने का असली मतलब क्या है, ये आज भी लोग नहीं जानते। लोगों को छोड़ो, संस्थाएं तक ये बुनियादी चीज नहीं जानतीं। एक डेडिकेटेड डोमेन/यूआरएल होने के बजाय सब सोशल मीडिया पर आने को मचले रहते हैं, इसी को डिजिटाइजेशन कहते रहते हैं। जहाँ ये होता रहेगा, हम पिछलग्गू बने रहेंगे!"

ये बात हर दो-चार दिन में पति जी के मुंह से सुनती रहती हूँ। कुछ दो, चार या छह विजुअल आइडेंटिटी मैंने अब तक बनाये हैं, जितना सीख सकी हूँ अब तक। हम्म्म्म... आप इसको शायद Logo (लोगो) के नाम से जानते होंगे! हाँ, एक लोगो सिर्फ एक डिजाइन हो सकता है, लेकिन बुनियाद जिसे पसंद है उसे एक कहानी चाहिए। मैंने अब तक 6 लोगो बनाये हैं 1 साल से सीखते हुए। मैं सवाल करती हूँ— "इतना क्या दिमाग खराब करना, चैटजीपीटी (ChatGPT) से भी तो बनवा सकते हैं?"

उधर से जबाब आता है— "चैटजीपीटी डिजाइन बना सकता है, डिजाइन की कहानी नहीं बता सकता है।"

तो निर्जला स्टोर में ऐसा क्या है जो कहानी बताये?
तो इसका जबाब मिला सवाल से ही— "पहले पूछो कि निर्जला स्टोर के पास बताने के लिए क्या है? जो उसके पास बताने के लिए है, वही उसकी कहानी है।"

क्या अजीब बकवासबाजी है!!!

क्या है निर्जला स्टोर का मॉडल?

यह साइट Nirjala Store, Rambagh, Purnea का डिजिटल स्टोरफ्रंट है। आप चाहें तो Nirjala Store को Google Maps पर भी देख सकते हैं। यह एक RCM पिकअप सेंटर है—यानी RCM Business से जुड़ा एक local pickup/distribution point। RCM के products की लोकल उपलब्धता और प्री-ऑर्डर के लिए बनी है।

मुख्य उद्देश्य:

सामान बेचना, चार पैसे की आमदनी होना, लोग दुकान पर आयें, और क्या?
"नहीं, ऑनलाइन होने पर ग्राहक को घर बैठे product catalogue दिखाना।"

  • WhatsApp के ज़रिए pre-order लेना।
  • Store पर जाकर pickup करवाना।
  • Local SEO के द्वारा Purnea/Rambagh में discoverable बनना।
  • Palm Oil Free / Healthy products को बढ़ावा देना।
  • RCM सेंटर की digital presence बनाना।

बिज़नेस मॉडल:
➡ Browse Products → Add to Cart → Fill Name/Mobile → Submit via WhatsApp → Store Pickup
कोई online payment नहीं, कोई delivery नहीं, कोई complicated backend नहीं। यह बहुत practical है।

"हाँ, मुझे यही समझ आया है कि निर्जला स्टोर के पास बताने के लिए यही है! अब आप बताइए??" मैंने कहा।

पति जी बोले— "ऑफलाइन से ऑनलाइन तो सब जाते हैं लेकिन जो ऑफलाइन हैं उनका क्या???"
"मुझे क्या पता?" मैंने कहा。
"ऑनलाइन होकर ऑफलाइन वालों के लिए तैयार खड़े हो जाओ," उन्होंने जबाब दिया, और मेरा दिमाग चक्कर घिन्नी की तरह घूम उठा और दिमाग में इतने जोर का गुस्सा उठा कि मैं क्या कर डालती लिख भी नहीं सकती। क्यों इतना पहेली बनाना छोटी सी बात का?

"देखो सृष्टि, ऑनलाइन पूरी तरह से खुद को करना हर किसी के लिए संभव नहीं, बहुत तरह की व्यवस्था चाहिए, अरेंजमेंट चाहिए। लेकिन अगर किराना की दुकान खुद को ऑनलाइन नहीं ले जाये और एनालिटिकल आंकड़े पढ़ने की आदत ना डाले, तो वो किराने की गुमटी तक ही रह जायेगा, है कि नहीं?"

"आप पूरा काहे नहीं बताते हैं जी, इतना सवाल करते रहते हैं!" मैंने झल्लाते हुए जबाब दिया!

फिर एकाएक पति जी ने फोन पर "डा डा डा डम,,, डू डू डू डूम्म्म" बीथोवन की सिम्फनी का बीट प्ले कर दिया। अब हम हैं (मैं और पति जी) और हमारे बीच है पूरा का पूरा ऑडियंस, वो 60-70 लोगों का कालजयी ऑर्केस्ट्रा जिसके बीच हम मयंक और सृष्टि टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की बारीकियों पर झिक-झिक कर रहे हैं।

"सृष्टि सवाल ये नहीं है कि ये निर्जला स्टोर या किसी भी किराने वाले को क्या बेचना है क्या नहीं। सवाल ये है कि जो टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिकल एज एक टेक/ई-कॉमर्स कंपनी को है, क्या वो एक आम आदमी के पास हो सकती है या नहीं?

और इससे भी बड़ा सवाल है, अगर पहले से ही शॉपकीपर और कस्टमर्स दोनों के बीच एक म्यूचुअल कोऑर्डिनेशन बन जाये, तो क्या नतीजे आ सकते हैं? बड़ा स्टोर मार्केटिंग कर सकता है, कम मार्जिन पर अधिक से अधिक सेल कर सकता है, अपने वेयरहाउस में फुल पॉवर के साथ स्टॉक रख सकता है... लेकिन एक किराना वाला क्या करे?

चलो सृष्टि अज्यूम करो, एक किराने वाले का बंधा हुआ ग्राहक है, शाम के 5 बजे आता है लम्बी-चौड़ी लिस्ट लेकर। तुम्हारे पास उसमे से कोई माल नहीं है, ग्राहक का मन खिसियाया! बतौर शॉपकीपर तुम्हे नुकसान हुआ। क्या हो अगर कस्टमर घर से ही हमे ऑर्डर कर दे ठीक वैसे जैसे हम अमेज़न, फ्लिपकार्ट पर करते हैं? दुकानदार को ऑनलाइन डिलीवरी का झंझट भी ना हो और ग्राहक-दुकानदार के बीच का एक रिश्ता भी बना रहे? यार आखिर पर्व-त्यौहार में ये दुकान वाले ही चन्दा देते हैं ना, कोई ज़ोमैटो या Blinkit तो चन्दा नहीं न देता है मेलों में?"

एक सांस में इतना कह डाला पति जी ने, और मैं जबाब में सिर्फ कह सकी— "हम्म्म्म" क्योंकि जबाब का झोला तो अभी खुला ही था!

अब यहीं से मुझे फोन में बज रही 5th सिम्फनी की झंकार ने एक पल के लिए दिमाग में कई सारे स्ट्रिंग्स खोल डाले। पियानो पर बीथोवन साहब की उँगलियाँ तैर रही हैं, विओला की तारें दिमाग में सिहरन पैदा कर रही हैं...

ऑर्केस्ट्रा में हर instrument, हर आर्टिस्ट अपना अलग काम कर रहा है। इसी तरह:
दुकान, Customer, Catalogue, Website, WhatsApp, Inventory, Data, Analytics, Pickup.
इनमें से कोई अकेले पूरा system नहीं है। इनका coordination ही system है।

"हुम्म।" शायद डिस्टर्ब कर सकती थी मेरी ये हुम्म्म, मगर ये भी पता था कि बारूद में अब चिंगारी लग चुकी है, तो अब ये पूरा फट कर ही रहेगा।

"सो समझो सृष्टि, लॉजिक जो है न एकदम क्लियर है। पहले प्रॉब्लम फाइंडिंग करो, फिर उसका सलूशन तलाशो, फिर आर्किटेक्चर डिजाइन करो, फिर बनाना शुरू करो, एग्जीक्यूट करो, और लास्ट में पोलिश करो!! कस्टमर सुबह से लेकर दोपहर तक में क्या-क्या उसको जरूरतें हैं हाउसहोल्ड सामान की, साइट खोले अपने किराने वाले की, प्रोडक्ट सेलेक्ट करे... कोई लॉग-इन का झमेला ना हो, ना App इनस्टॉल करने का। जब कोई सामान याद आये, साइट one tap पर खोला, प्रोडक्ट सेलेक्ट करके कार्ट में डाल लिया, और कार्ट में हमारा पहले से सेलेक्ट किया हुआ लिस्ट बरकरार रहे!!! सोचो जरा??? क्या होगा?? इससे ज्यादा सहज और आसान और क्या हो सकता है??"

मैंने कहा था न कि बारूद में चिंगारी लग गयी है, अब ये बिना फटे रुकने वाला नहीं।
"हाँ बताइए अब क्या?" मैंने भी पूछ डाला, ये समझे बिना कि इस आदमी ने चारा डाला होगा इस सवाल के रूप में。

"सृष्टि तुम्हारी यही आदत से न हमको लगता है हम अकेले ही हैं, अभी तक इतना समय से देखते-देखते भी कोई सीख जाता कि गुरु की अगली चाल क्या होने वाली है। एकलव्य गुरु को देख-देख के ही सीखा था," पति जी ने ताना मारा。

तो मैंने भी दे मारा— "एकलव्य के पास ये आधी-आधी रात तक जाग कर खेलते रहने वाला बच्चा भी नहीं था, इस पर ध्यान रखें कि आपकी साधना करें?"

ख़ुशी को अभी एक साल होने में डेढ़ महीना बचा है, मेरी बात से इसको क्या समझ आया होगा भला! मेरी झिड़की रुकी, इधर खुशी एकाएक खिलखिला के हंसने लगी... हाहाहा! बीथोवन का ऑर्केस्ट्रा अचानक फीका पड़ गया ख़ुशी की खिलखिलाहट से। और हाँ, इस समय रात के साढ़े बारह बज रहे हैं!

From Notes to Nodes

तो, अगर आप पढ़ते हुए यहाँ तक आ गए हैं तो आपका शुक्रिया कि आप धैर्य से एक बोरिंग "हसबैंड-वाइफ लेट नाईट टॉक" पढ़ रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं "सृष्टि के सरगम: From Notes to Nodes" और मैं हूँ सृष्टि— सृष्टि पोद्दार!

एक UI/UX लर्नर, जो सीखते-सीखते थोड़ा बहुत डिजाइन बनाने की कोशिश करती हूँ और वेब टेक्नोलॉजी को अपने हसबैंड मयंक से सीखने की कोशिश करती रहती हूँ। थोड़ा बहुत रील्स/शोर्ट वीडियोज भी बना लेती हूँ किचन में काम करते-करते, लेकिन वीडियोज प्राइवेट कर लेती हूँ। क्योंकि रील्स में ज्यादातर अलग-अलग websites का एनालिसिस कर रही होती हूँ शौक-शौक से। जो सीखा है उसको आजमाना अच्छा लगता है, और कैमरा में खुद को देखते हुए बोला, ऐसा feel होता है कि यार कुछ तो अलग आता है मुझे, बोल सकती हूँ। लेकिन फिर लगता है ये एक एक्सपर्टीज वाला फील्ड है, मैं अजीब लगूंगी... और फिर वीडियोज पोस्ट होकर प्राइवेट में चले जाते हैं! :D

पतिदेव का लॉजिक जारी था, मेरा ध्यान उनके और बीथोवन, दोनों की सिम्फनी से दूर उस सिम्फनी नोट्स पर जा रहा था जो पति जी ने लिखा था अपने कंसोल से:
"Nirjala Store: पूर्णिया का पहला ऑनलाइन 'ऑन टू ऑफ' (On to Off) किराना स्टोर। इस दुकान की वेबसाइट का कस्टम कोड।"

मैं उन नोट्स को, 'Nodes' में बदलते हुए देख रही थी कि कैसे, कहाँ से कहाँ तक लकीरें खींची हैं इस detail-obsessed प्राणी ने!

तो, अब तक जो मैं समझ पाई हूँ, इस 'कीबोर्ड घिसाई' का मुख्य उद्देश्य यही है:

  • ग्राहक को घर बैठे पूरे प्रोडक्ट कैटलॉग की सैर करवाना।
  • WhatsApp के ज़रिए प्री-ऑर्डर को एकदम आसान बनाना।
  • बिना लाइन में लगे, स्टोर पर जाकर सीधा सामान पिकअप करवाना।
  • और Local SEO के दम पर पूर्णिया/रामबाग के इस लोकल स्टोर को इंटरनेट पर चमकाना।

अब मुझे समझ में आ गया कि मॉडल क्या सोचा और प्लान किया गया है। कस्टमर एक शॉपिंग ऐप की तरह ऑर्डर भी कर दे, मगर ऐप इंस्टॉल करने या लॉग-इन/अकाउंट बनाने का झमेला ना पालना पड़े। आराम से शाम को झोला झुलाते हुए निर्जला स्टोर पहुंचे, सामान रेडी बंधा हुआ मिले।

और, दुकानदार को क्या? उसको ऑर्डर पहले से पता चल गया, उसके पास पर्याप्त समय है माल जुटाने का। पॉजिटिव इम्पैक्ट हो तो सकता है!


साइट के प्रमुख Sections का विश्लेषण

(यहाँ मैं याद दिला देना चाहती हूँ कि मै लर्नर हूँ, तो हो सकता है जो मैंने अभी तक देखा फील किया उसमे गलत विश्लेषण भी कर दूं, मगर जो मैं देख रही हूँ वो बताउंगी, नहीं तो पता कैसे चलेगा कि मैं सही सीख रही हूँ या गलत दिशा में हूँ?)

🧭 Header & Navigation

  • Glassmorphism effect: backdrop-filter: blur(15px) — यह modern, premium feel देता है।
  • Brand logo prominently रखा है, शायद brand recall बढाने के लिए।
  • Mobile में hamburger menu, desktop में normal nav links — responsive सोच, ये मयंक जी का पहला प्यार है और मैं शायद दूसरी या तीसरी या पता नहीं।
  • Mobile menu में categories के links और logo भी है — यह user को भटकने नहीं देने के लिए।

🦸 Hero Section

  • Background में असली दुकान की फोटो है, ये local trust बनाती है।
  • Hindi + English mix — local audience को आसानी महसूस होती है।
  • तीन बड़े action buttons: 'Products देखिए', 'WhatsApp Pre-Order', 'Directions'। यह स्ट्रक्चर बताता है कि आर्किटेक्ट चाहता है कि user तुरंत action ले, भटके नहीं।

📂 Categories & Swipeable Product Sliders

  • Mobile-first swipeable sliders (overflow-x: auto) — ज़्यादातर लोग mobile पर ही देखेंगे।
  • Food & Grocery, Personal Care अलग-अलग sliders में load होते हैं।
  • “View All” button हर category के label search page पर ले जाता है।
  • Household category top cards में है, लेकिन dynamic slider में include नहीं किया गया — लगातार घंटो बैठे प्लानिंग कर रहे हैं, चीजें एक-एक कर ही आएँगी।

🛒 Cart & Checkout (WhatsApp)

  • Cart localStorage में store होता है, 24 घंटे में expire हो जाता है — यही तो वो चीज है जिसका जिक्र वो कर रहे थे बीथोवन के ऑर्केस्ट्रा के साथ कीबोर्ड पर उँगलियाँ चलाते हुए: "जब कोई सामान याद आये, साइट one tap पर खोला, कार्ट में डाल लिया... लिस्ट बरकरार रहे!"
  • Cart में quantity बढ़ाने/घटाने का control है।
  • Checkout form में Name, Mobile, Customer ID, Pickup Note — store owner के लिए order process करना easy हो जाता है।
  • WhatsApp order message में पूरी itemized list, estimated total, और customer info automatically format होकर जाती है।

यह दिखाता है कि मेरे मिस्टर डेटा आर्किटेक्ट जी ने end-user (दुकानदार) की भी सोची है, न कि सिर्फ ग्राहक की।

आज के लिए इस 'सरगम' में बस इतना ही।

"शब्द समर्पित, गान समर्पित..."

- सृष्टि

S

सृष्टि (Srishti) Narrative Architect

पोद्दार वेब टेक्नोलॉजीज की रचनात्मक और रणनीतिक आवाज़।

क्या इस 'नोट' ने आपको सोचने पर मजबूर किया?

वेबसाइट पर कमेंट बॉक्स धीमे और पुराने हो चुके हैं। आइए, इस विषय पर हमारे डिजिटल समुदाय के साथ चर्चा करें।

Instagram पर चर्चा करें